इन 3 कारणों से गिरा Share Market, जाने कितना नुकसान हुआ

Share Market fell due to these 3 reasons: 16 जनवरी 2024 से इंडियन शेयर मार्केट में अचानक गिरावट होने लग गयी है। 18 जनवरी 2024 दोपहर 2 बजे तक सेंसेक्स 2000 पॉइंट नीचे गिर के 71,165 पर आ गया और निफ्टी 500 से अधिक अंक नीचे गिर के 21456 पॉइंट पर आ गयी। पिछले 18 महीनों में यह एक दिन से सबसे अधिक गिरावट देखी गयी है। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ की Stock market इतना नीचे आ गया? पढे पूरी रेपोर्ट्स।

sharemarket-down

18 महीने में सबसे बड़ी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में 17 जनवरी, 2024 को भारी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1628 अंक या 2.3% गिरकर 69,229 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 460 अंक या 2.1% गिरकर 16,583 पर बंद हुआ. इस गिरावट से निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. बता दे की 18 महीनों के बाद शेयर बाज़ार एक दिन से सर्वाधिक गिरा है।

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों के पोर्टफोलियो को नुकसान हुआ है. इससे निवेशकों का भरोसा भी कम हो सकता है. इसके अलावा, शेयर बाजार में गिरावट से आर्थिक विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

Share Market Fall: शेयर बाजार में अभी और कितनी आएगी गिरावट? जानें कितना टूट सकता है सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार में गिरावट के 3 सबसे बड़े कारण

भारतीय शेयर बाज़ार के नीचे आने के तीन सबसे बड़े कारण है जिसके बाद 5 दिन से लगातार ऊपर जा रहा शेयर बाज़ार अचानक नीचे आ गया।

1. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी

निवेशको को उम्मीद थी की अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कमी की जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इससे निवेशको ने मंदी की शंकों को देख के दर के माहौल से बेचना शुरू कर दिया जिससे भारतीय बाज़ार के साथ – साथ वैश्विक बाज़ार में भी बिकवाली होने लगी।

2. वैश्विक बाजारों में गिरावट

अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद इसका प्रभाव पूरे वैश्विक बाज़ार पर पड़ा जिस वजह से पूरे एशिया समेत यूरोप और चीन के बाज़ार पर भी पड़ा। इसका प्रभाव Indian Stock Market पर भी रहा जिस वजह से Nifty में 500 अंको से अधिक की गिरावट देखने को मिली।

चीन शेयर बाज़ार में बुधवार को -2.09% की गिरावट दर्ज की गयी जबकि भारत में पिछले 18 महीनो में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी।

3. HDFC Bank के शेयर प्राइस में गिरावट का असर

बाजार में सबसे बड़ी गिरावट एचडीएफसी बैंक की रही, जिसके दिसंबर 2023 तिमाही के नतीजे घोषित होने के बाद शेयर की कीमत में काफी गिरावट आई। इसके बाद निवेशकों ने HDFC Bank के share को बेचना शुरू कर दिया और देखते देखते HDFC share price 8% नीचे आ गए।

एचडीएफ़सी बैंक के शेयर में इस गिरावट के बाद banking share भी गिर गए जिसका असर पूरे भारतीय शेयर बाज़ार पर रहा है। निफ्टी 2% नीचे आ गया और Sensex 73128 पॉइंट से 71500 पॉइंट पर आ गया। वही सेंसेक्स 18 जनवरी 2 बजे तक 71119 पॉइंट पर खिसक के आ गया।

HDFC Bank Share Down 18-01-2024

Share Market गिरने से 4.7 लाख करोड़ का नुकसान

विशेषज्ञो के अनुसार यह पिछले 18 महीनों में सबसे अधिक गिरावट है इस वजह से निवेशको के कुल 4.7 लाख करोड़ से भी अनधिक का नुकसान हुआ है। अगर मार्केट और अधिक नीचे गया तो 5 लाख करोड़ से भी अधिक का नुकसान हो सकता है।

लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है की यह गिरावट ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। यह एक अस्थाई गिरावट है। भारत का share market में जल्द ही सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *