पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिल सकते है ₹12000, सरकार कर सकती है ऐलान

पीएम किसान सम्मान निधि योजना या PM Kisan Yojana के तहत अब किसानों को 12000 रुपए मिल सकते है। सरकार जल्द ही पीएम किसान योजना में मिलने वाली राशि को 6000 से बढ़ाकर 8000 करने वाली है और महिला किसानों के लिए 12000 रुपए करने वाली है। राजस्थान जैसे राज्यों में अब सरकार PM Kisan Samman Nidhi Yojana में 6000 रुपए की बजाय 8000 रुपए देने वाली है।

फरवरी 2024 में होने वाले Budget 2024 में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले लाभ को बढ़ाकर 8000 रुपए करने का ऐलान कर सकती है। महिला किसान को अतिरिक्त लाभ देते हुये यह लाभ 12000 रुपए हो सकता है। इस घोषणा के बाद यदि आप महिला किसान है तो आपको 12000 रुपए सीधे आपके बैंक खाते में मिलेंगे वही अन्य किसानों को 8000 रुपए मिल सकते है।

pm kisan samman nidhi yojana 12000 rs

₹2000 की जगह 3000 रुपए की किश्त आएगी

वर्तमान में भारत के 11 करोड़ किसानो को प्रतिवर्ष 6000 रुपए 3 किश्तों के रूप में सीधे उनके बैंक खाते में मिलते है। pm kisan 16th installment जल्द ही आने वाली है। यदि सरकार Budget2024 में किसानों के लिए इस लाभ को बढ़ाएगी तो पीएम किसान 16वीं इन्स्टाल्ल्मेंट 2000 से बढ़कर 3000 या 4000 तक हो सकती है।

यदि सरकार पीएम किसान योजना में मिलने वाले लाभ को बढ़ाकर 12000 रुपए करती है और यह राशि 4 किश्तों में प्रदान करती है तो हर 3 माह में किसानों के खाते में 3000 रुपए जमा किए जाएंगे। वही यदि सरकार यह ₹12000 रुपए की राशि 3 किश्तों में जमा करती है तो प्रत्येक किश्त ₹4000 रुपए की होगी।

महिला किसान को मिल सकता है अतिरिक्त लाभ

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सरकार किसानो के लिए बनाई गयी योजना “पीएम किसान सम्मान निधि” में मिले वाली रकम को 8000 या 9000 कर सकती है। लेकिन खबरों के अनुसार महिला किसानों के लिए अतिरिक्त लाभ की घोषणा हो सकती है। इस अतिरिक्त लाभ में महिलाओं को मिलेंगे वाली रकम ₹12000 हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार इस अतिरिक्त लाभ की घोषणा वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आगामी बजट सत्र में कर सकती है। यह सरकार का अन्तरिम बजट होगा जिसमें आगामी Election 2024 को ध्यान में रखते हुये सरकार जनता को लुभाने के लिए इस तरह की कोई घोषणा कर सकती है।

पिछले लेख में ही हमने इस बजट सत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए हो सकने वाली तीन महत्वपूर्ण घोषणा के बारें में बताया था। इसी तरह शायद सरकार किसानों को लुभाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि में मिलने वाले लाभ को भी बढ़ा सकते है।

केवल KYC वाले किसानों को ही मिलेगा इस योजना का लाभ

सरकार ने कुछ समय पहले Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi आधिकारिक twitter हैंडल के माध्यम से जानकारी दी थी की Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को अगली किश्त तभी प्राप्त होगी यदि किसान ने ई-केवाईसी को पूरा किया है। इसके लिए सरकार ने PM Kisan ऐप को लॉंच किया है जिसमें फ़ेस recognition और fingerprint के माध्यम से E-KYC को किया जा सकता है।

यदि आपने भी अभी तक PM Kisan EKYC को पूरा नहीं किया है तो जल्द ही इसे नजदीकी CSC center, https://pmkisan.gov.in/ या PM Kisan App के माध्यम से पूर्ण करें। अन्यथा आपको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *