धड़ाम से गिरा शेयर मार्केट, निवेशकों को 4 लाख करोड़ का नुकसान

Share Market Down News: 5 दिन तेज़ी से बढ्ने के बाद भारतीय शेयर मार्केट धड़ाम से नीचे गिरा गया है। 16 जनवरी के बाद 18 जनवरी दोपहर 12 बजे तक निफ्टी 500 पॉइंट से अधिक नीचे गिर गया है। इस वजह से निवेशकों को लगभग 4 लाख करोड़ से भी अधिक का नुकसान हुआ है। बुधवार 17 जनवरी को sensex में पिछले 18 महीनों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गयी है।

17 जनवरी बुधवार को HDFC share price मे सबसे ज्यादा बिकवाली नज़र आने लगी थी। HDFC बैंक के शेयर के भाव 8% से अधिक तक नीचे आ गए है। मंगलवार को HDFC बैंक के December quarter earnings के रिज़ल्ट आने के बाद से एचडीएफ़सी शेयर में भरी गिरावट हुई जिसका प्रभाव पूरे शेर मार्केट पर हुआ। इसके बाद से ही बाज़ार में मंदी दिखाई दे रही है।

Share Market Down

MUST READ: इन 3 कारणों से गिरा Share Market, जाने कितना नुकसान हुआ

18 महीनों बाद share market में एक दिन में सबसे ज्यादा गिरावट

17 जनवरी, 2024 को भारतीय शेयर बाजार में एक दिन में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स में 1600 अंक यानी 2.23% की गिरावट आई, जो 18 महीनों में इसकी एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले 13 जून, 2022 को सेंसेक्स में 2.68% की गिरावट आई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 460 अंक यानी 2.09% की गिरावट के साथ 21,571.95 अंक पर बंद हुआ।

इस गिरावट से निवेशकों को 4.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इससे शेयर बाजार को काफी नुकसान हुआ है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी है और जल्द ही बाजार में सुधार होगा। यह एक short term downfall है जो जल्दी ही फ़िरसे ऊपर आ जाएगा।

HDFC के December Quarter Earnings Result के बाद शेयर बाज़ार में मंदी

एचडीएफ़सी बैंक नें fiscal 2023-24 के लिए October-December quarter results जारी किए जिसमें HDFC Bank ने दिसंबर तिमाही में 34% की वृद्धि के साथ 16,372 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। यह वृद्धि पिछले साल की तीसरी तिमाही की तुलना में थोड़ी कम है। इससे निवेशकों को निराशा हुई और उन्होंने शेयरों को बेचना शुरू कर दिया।

HDFC Bank Share Down 18-01-2024

इसके बाद से HDFC Bank share price में कमी आने लगी है और अब तक 8.89% की कमी आई है। 16 जनवरी 2024 को HDFC bank share 1678 रुपए पर था जो 18 जनवरी को 12 बजे तक 1501 रुपए प्रति शेयर तक आ गया। इसका प्रभाव पूरे शेयर मार्केट पर भी देखने को मिला है।

अगर HDFC bank share down होता रहा तो जल्द ही share अपने 52 week low तक चला जाएगा।

वैश्विक बाजारों में गिरावट के कारण भारतीय बाज़ार में गिरावट

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट आई, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा। HDFC bank के शेयर प्राइस में गिरावट के बाद यह सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है जिस वजह से भारतीय बाज़ार में भी गिरावट आई है। बुधवार को चीन शेयर बाजार -2.09%, ताइवान -1.07%, और एचएसआई -3.71% तक गिर गया।

निवेशको को उम्मीद थी की अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर को कम करेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस वजह से भारत समेत पूरा एशिया के बाज़ारों में मंडी रही। यहाँ तक की यूरोप शेयर मार्केट में भी काफी गिरावट रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा से वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी की आशंका बढ़ गई है। इससे निवेशकों में डर का माहौल है और वे शेयरों को बेच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *