Elvish Yadav के मारपीट का विडियो वायरल, यूट्यूबर Maxtern द्वारा FIR दर्ज

सोश्ल मीडिया पर YouTuber Maxtern (सागर ठाकुर) के साथ Elvish Yadav के द्वारा मारपीट का एक विडियो खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो में Elvish Yadav कुछ लोगो के साथ आकार Sagar Thakur से मारपीट कर रहे है। इसके बाद Maxtern यानि सागर ठाकुर ने गुरुग्राम पुलिस में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने IPC धारा 147, 149, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। नीचे पढे पूरी खबर

Video of Elvish Yadavs assault goes viral FIR lodged by YouTuber Maxtern Sagar Thakur

Big Boss Fame रहे Elvish Yadav के मारपीट के विडियो Social media पर खूब viral हो रहा है। इस विडियो में एलवीश यादव अपने कई साथियो के साथ एक लड़के की पिटाई करते नज़र आ रहे है। विडियो में जिसकी पिटाई हो रही है, यह लड़का YouTuber Maxtern है जिसका असली नाम सागर ठाकुर है। Maxtern एक लोकप्रिय यूट्यूबर हैं, जिनके 16 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और पिछले कई सालो से कंटैंट बनाते आ रहे है।

इसके बाद Gurugram Police में सागर ठाकुर ने एलवीश यादव के खिलाफ IPC धारा 147, 149, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कराया है। Maxtern ने एल्विश यादव और उनके दोस्तों के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में FIR दर्ज कराई है। एफ़आईआर में बताया की एलवीश यादव ने उन्हे(Maxtern) जान से मारने की धम्की भी दी है।

क्या है पूरा मामला?

इस लड़ाई का पूरा मामला ऑनलाइन विवाद से जुड़ा हुआ है। सागर ठाकुर (Maxtern) के अनुसार पिछले कुछ समय से एलवीश यादव के कुछ fan page नफरत फैलाने का काम कर रहे थे जो उन्हे अच्छा नहीं लग रहा था। इसके बाद उन्होने social media पर इसके खिलाफ बोलना शुरू किया जो बाद में धीरे – धीरे विवाद में बादल गया।

कुछ दिन पहले फ्रेंडली क्रिकेट मैच में मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव की साथ में कुछ तस्वीरे viral हो रही थी। यह एक चेरिटी मैच था इसके बाद कई fan club एक्टिव हो गए। कुछ एलवीश के सपोर्ट में बोलने लगे तो कुछ का कहना था की एलवीश यादव को गले नहीं लगाना चाहिए था। इन सब के बीच एक ट्विटर हैंडल “रैंडम सेना” ने #ShameOnElvish hashtag के साथ एलवीश यादव पर तंज़ कस दिया। जिसके बाद टिवीटर पर #ShameOnElvish ट्रेंड होने लगा।

इनसब के बीच Maxtern ने एक पुराना meme शेयर किया जिसमें एलवीश यादव का क्लिप था। इस क्लिप में एलवीश यादव कह रहे थे की –

“हर आदमी दोगला है.”

इस पर एलवीश यादव ने कहा की –

भाई तू दिल्ली में रहता है, सोचा याद दिला दूँ

इसके बाद दोनों के बीच में WhatsApp पर बात हुई। सागर ठाकुर ने यह भी बताया की एलवीश ने उन्हे मिले को कहा। उन्हे लगा की बातचीत से यह मामला शांत हो जाएगा लेकिन 8 मार्च को 12.30 बजे एलवीश यादव कुछ गुंडो के साथ आए और उन्हे गालिया देकर मारपीट करने लगे। यह सब एक विडियो में कैद हो गया और इसके बाद विडियो Twitter पर खूब वायरल हुआ।

MUST READ:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *