Budget 2024: अंतरिम बजट में सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते है ये तीन बड़े तोहफे

Budget 2024 Update: हर साल की तरह इस बार भी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का budget पेश करेगी। वित्त मंत्री सीतारमण का यह अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश करेंगी। इस बजट से देश के हर वर्ग को काफी उम्मीद रहती है लेकिन इस बार सरकार देश के सरकारी कर्मचारियों के लिए तीन बड़े तोहफे दे सकती है।

सूत्रों के अनुसार देश के सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि हो सकती है या DA में वृद्धि(dearness allowance hike) की घोषणा की जा सकती है। इस लेख में आपको Budget 2024 में सरकारी कर्मचारियों को लेकर तीन बड़ी अपडेट के बारें में विस्तार से बताया गया है।

3 Good News for Goverment Employees in Budget 2024

Budget 2024 में मिलेंगे सरकारी कर्मचारियों को तीन बड़े तोहफे

1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट केंद्र में बैठी भजपा सरकार का इस टर्म का आखिरी बजट होगा। इसके 2 महीने बाद देश में चुना है। इसलिए सरकार देश के नागरिकों को लुभाने के लिए खास बजट पेश कर सकती है। इसी बीच खबरें आ रही है की भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण सरकारी कर्मचारियों के लिए तीन बड़े फैसले ले सकती है।

काफी समय से 8वें वेतन आयोग(8th pay commission), सैलरी को बढ़ाने और 18 महीने के DA Arrear में बृद्धि को लेकर मांगे चल रही थी। इसलिए जनता को लुभाने के लिए सरकार इस बार के बजट 2024 में सरकार इनको लागू करने की घोषणा कर सकती है। अब देखना यह होगा की क्या सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए DA में वृद्धि करेगी, या 8th Pay Commsision को लागू करेगी?

ALSO READ: 500 Rupees Note: अगर आपके पास भी है 500 के नोट तो जान ले RBI का नया नियम, जारी हुई नई गाइडलाइन

1 फरवरी को हो सकते है ये तीन बड़े ऐलान

कई समय से सरकारी कर्मचारियों (government employees) की तरफ से वेतन वृद्धि, आठवें वेतन आयोग और DA hike को लेकर मांगे चल रही थी। 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट 2024 वर्तमान सरकार का आखिरी बजट है। इसलिए सरकार इन तीनों पर विचार कर इन्हे मान सकती है।

पिछले कई समय से सरकारी कर्मचारियों की रिवाइज के लिए सरकारी कर्मचारियों की एसोसिएशन के साथ सरकार की बात हो चुकी है। अतः अगर सरकार बजट में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को बढ़ाएगी तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 26000 रुपए हो सकती है।

फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) का इस्तेमाल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कैलकुलेट करने के लिए किया जाता है। यह केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का बेसिक वेतन तय करने का फॉर्मूला है। इसे 7वें वेतन आयोग (7th CPC) की सिफ़ारिशों पर लागू किया गया था

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की करेगी घोषणा?

सरकार यूनियन बजट 2024 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा कर सकती है। इससे सरकारी पदों पर पर कार्यरत कर्मचारियों की सैलरी में काफी इजाफा होगा। इसके साथ ही बेसिक सैलरी में भी लगभग 44 फीसदी का इजाफा हो सकता है। वेतन आयोग का गठन हर 10 साल बाद होता है और इसका गठन 2025 तक होगा। लेकिन उम्मीद है की सरकार आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुये 2024 के यूनियन बजट में ही इसको घोषणा कर सकती है।

8वें वेतन आयोग से बेसिक सैलरी में 44 प्रतिशत की वृद्धि के साथ महंगाई भत्ते (dearness allowance) में 4 फीसदी का इजाफा होगा और ये 50 फीसदी पहुंच जाएगा।

ALSO READ: Gyanvapi ASI Report में विशाल हिन्दू मंदिर के मिले प्रमाण

18 महीने का डीए एरियर में होगी वृद्धि?

केंद्र सरकारी कर्मचारियों को 18 महीने का महंगाई भत्ता 4% बढ़ सकता है। वर्तमान में सरकार 46% डीए एरियर देती है तो यदि इसमें 4 फीसदी बढ़ोतरी हुई तो यह 46% से बढ़कर 50% तक बढ़ जाएगा। सरकार ने जुलाई 2024 में इस महंगाई भत्ते में इजाफा किया था जिसके बाद जनवरी 2024 या फरवरी में इसमें वृद्धि की उम्मीदे लगाई जा रही है।

अभी कर्मचारियों को 46 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है. अब जनवरी 2024 में महंगाई भत्ता फिर रिवाइज़ होना है. AICPI इंडेक्स से महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन की जाती है. 

बढ़ोतरी के बाद जनवरी 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फ़ीसदी डीए मिलेगा। लेकिन, इसके बाद महंगाई भत्ते को जीरो कर दिया जाएगा. इसके बाद महंगाई भत्ते की गणना पुनः 0 से शुरू होगी। 50 फ़ीसदी डीए को कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *